शिक्षक बनने को आवेदन का आज अंतिम मौका

शिक्षक बनने को आवेदन का आज अंतिम मौका


लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के लिए होने वाली 72 हजार 825 शिक्षकों की भर्ती के लिए अब तक करीब 68 लाख ऑनलाइन फार्म भरे जा चुके हैं। फार्म भरने का अंतिम मौका सोमवार रात 12 बजे तक है। सर्वाधिक फार्म सीतापुर, लखीमपुर, कुशीनगर, गोंडा, बहराइच के लिए भरे जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में शिक्षकों भर्ती के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके लिए टीईटी पास बीएड डिग्रीधारक पात्र हैं। शिक्षकों की भर्ती के लिए पहले 31 दिसंबर 2012 अंतिम तारीख रखी गई थी, लेकिन सर्वर में आई खराबी के चलते फार्म भरने की तारीख 7 जनवरी कर दी गई है। शिक्षक भर्ती के लिए सर्वाधिक हरदोई 3200, सीतापुर 6400, लखीमपुर 6200, कुशीनगर 4000, महाराजगंज 2500, सिद्धार्थनगर 2000, गोंडा 4000, बलरामपुर 1800, बहराइच 4000 तथा आजमगढ़ 2000 पद हैं। इसलिए इन्हीं जिलों में सर्वाधिक आवेदन किए जा रहे हैं।
इस साल दो बार आयोजित होगी टीईटी
लखनऊ(ब्यूरो)। टीईटी इस साल दो बार कराने की योजना है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) अप्रैल और नवंबर में परीक्षा कराने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। परीक्षा से एक माह पहले आवेदन लिए जाएंगे और रिजल्ट भी एक माह बाद ही जारी कर दिया जाएगा। वहीं परीक्षा कराने वाली संस्था परीक्षा नियामक प्राधिकारी में पुराने अधिकारियों के स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती का भी प्रस्ताव है। यूपी में टीईटी अब तक केवल एक बार नवंबर 2011 में आयोजित की गई। वर्ष 2012 में परीक्षा आयोजन को लेकर एससीईआरटी से कई बार प्रस्ताव भेजे गए, लेकिन शासन स्तर पर कोई निर्णय नहीं हो सका। बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने पिछले दिनों एससीईआरटी से टीईटी कराने और परीक्षा नियामक प्राधिकारी में अच्छे अधिकारियों की तैनाती के संबंध में प्रस्ताव मांगा था।
वहीं एससीईआरटी की मंशा है कि इस साल में दो बार टीईटी आयोजित कराई जाए, ताकि 2012 की भरपाई के साथ एनसीटीई के मानक का पालन भी हो जाए। एससीईआरटी जल्द ही यह प्रस्ताव शासन को भेजने की तैयारी में है जिससे वहां इस पर जल्द निर्णय किया जा सके।
अप्रैल और नवंबर में परीक्षा कराने का प्रस्ताव

अप्रैल और नवंबर में होगी यूपी टीईटी परीक्षा

लखनऊ/ब्यूरो | Last updated on: January 6, 2013 11:11 PM IST
up tet exam in april and november
उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) इस बार साल में दो बार अप्रैल और नवंबर 2013 में कराने की योजना है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के आधार पर ही प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

परीक्षा कराने से एक माह पहले आवेदन लिए जाएंगे और रिजल्ट भी एक माह बाद ही जारी किया जाएगा। इसके अलाव परीक्षा कराने वाली संस्था परीक्षा नियामक प्राधिकारी में पुराने अधिकारियों के स्थान पर नए अधिकारियों के तैनाती का प्रस्ताव है।

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने नियमावली जारी की है। इसमें व्यवस्था दी गई है कि टीईटी प्रत्येक छह माह में यानी साल में दो बार आयोजित की जानी चाहिए। उत्तर प्रदेश में टीईटी केवल एक बार नवंबर 2011 में आयोजित की गई है। बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने पिछले दिनों एससीईआरटी से टीईटी कराने और परीक्षा नियामक प्राधिकारी में अच्छे अधिकारियों की तैनाती के संबंध में प्रस्ताव मांगा था।

UPTET 2013 : टीईटी के लिए एससीईआरटी से मांगा संशोधित प्रस्ताव

लखनऊ (ब्यूरो)। राज्य सरकार इस बार शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित कराने को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। नवंबर 2011 में आयोजित टीईटी की गड़बड़ियों को देखते हुए इस बार सारी खामियां दूर कराने की मशक्कत चल रही है। बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी स्वयं इस पर नजर रखे हैं
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) से पुन: संशोधित प्रस्ताव मांगा गया है। बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा है कि ऐसी व्यवस्था हो कि फरवरी 2013 में टीईटी परीक्षा में कोई कमी न रहे। टीईटी की जिम्मेदारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी को दी गई है। ऐसे अधिकारियों की तैनाती दी जाए जिससे गड़बड़ी की आशंका न रहे। एससीईआरटी से एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव देने को कहा गया है।
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने शिक्षकों की भर्ती के लिए टीईटी अनिवार्य कर दिया है। प्रदेश में पहली बार नवंबर 2011 में टीईटी कराई गई। इसमें गड़बड़ी के आरोप में तत्कालीन माध्यमिक शिक्षा निदेशक संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया गया। सरकार 2011 की परीक्षा में गड़बड़ी के डर से 2012 में टीईटी आयोजित नहीं कर सकी। एससीईआरटी से टीईटी कराने के लिए कई बार प्रस्ताव मांगे गए, हर बार संशोधन कराया गया। शासन स्तर पर हुई बैठक में फरवरी 2013 में टीईटी आयोजित कराने की तैयारी थी, लेकिन यह तय किया गया कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी में कुछ अच्छे अधिकारियों को तैनात करने के बाद ही टीईटी आयोजित कराई जाए


News Source : Amar Ujala (30.12.12)
******************
This time basic shiksha minister Ram Govind Chowdhry himself keep an eye on TET exam so that no scam/cheating happens in TET exam.

What will you think UPTET 2013 exam will be error free or not?
Will it beat CTET exam SYSTEM?

Find us on facebook

Powered by Blogger.